फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   congress man protest for uria

यूरिया की किल्लत पर भड़के कांग्रेसी, तहसीलों पर छेड़ी मुहिम

Thu, 27 Aug 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
congress man protest for uria
पीलीभीत। यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर अधिकारियों को ज्ञापन दिए। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के छतरी चौराहा स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। सदर तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य को सौंपा। इसमें यूरिया की किल्लत दूर न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। यहां नगर अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सक्सेना, मोतीराम राजपूत, मदन मोहन शर्मा, मोहम्मद अजीम आदि रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जिला किसान कांग्रेस का भी गठन किया जाएगा। इसके संबंध में किसान कांग्रेस के प्रभारी विपुल गुप्ता भी पीलीभीत पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बीसलपुर। कांग्रेसियों ने तहसीलदार आशुतोष कुमार को ज्ञापन देकर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया। यहां नवीन सक्सेना, डॉ. नागेश पाठक, रघुनंदन पाठक, सेवाराम, राजकुमार, लालबहादुर, त्रिमल प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय खान की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि धान की फसल में यूरिया की जरूरत है। मगर, यूरिया कहीं नहीं मिल रही। इसका फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां अनवर खान अन्नू, ईश्वर दयाल पासवान, रूपलाल, छेदालाल, लालता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed