फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress district president dodged the police and reached Lucknow, some remained under house arrest.

Pilibhit News: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कुछ रहे नजरबंद

Wed, 18 Feb 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress district president dodged the police and reached Lucknow, some remained under house arrest.
कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यख हरप्रीत सिंह। स्रोत स्वयं - फोटो : मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां।
पीलीभीत/ न्यूरिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ में प्रस्तावित विरोध- प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से बरती गई सतर्कता काम न आई। पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष 30 पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ की फोटो भी साझा की है। हालांकि कई पदाधिकारी नजरबंद भी रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंंह चब्बा और 30 पदाधिकारियों ने लखनऊ में हुए प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों को लखनऊ जाने से रोकने का पूरा प्रयास किया। कई पदाधिकारियों को उनके घर में ही नजरबंद भी किया गया, मगर वह पुलिस से खुद को बचाकर अन्य पदाधिकारियाें के साथ लखनऊ पहुंचे और प्रदर्शन में भाग लिया। उधर, न्यूरिया थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेता एवं 127 शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके शकील नूरी को उनके बिस्मिल्लाह इंटर कॉलेज परिसर में नजरबंद रखा। एहतियातन कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। शकील नूरी को शाम पांच बजे तक नजरबंद रखा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक देवेंद्र राणा एवं उप निरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। संवाद

कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यख हरप्रीत सिंह। स्रोत स्वयं

कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यख हरप्रीत सिंह। स्रोत स्वयं- फोटो : मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed