फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complaint of killing cat by poisoning in pilibhit SP orders police to investigate

मुनीर बना बिल्ली के बच्चों की 'मां': बेजुबान को जहर देकर किसी ने मारा, भूख से बिलखते बच्चों को ऐसे पिलाया दूध

Tue, 23 May 2023 10:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 May 2023 10:15 PM IST
सार

पीलीभीत में बिल्ली के जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बिल्ली को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Complaint of killing cat by poisoning in pilibhit SP orders police to investigate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पीलीभीत में बिल्ली के जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बिल्ली को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। एसपी ने इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुनीर खां निवासी मेराज पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके यहां रह रही बिल्ली ने पांच दिन पूर्व तीन बच्चों को जन्म दिया था। इस कारण वह थोड़ी बहुत देर के लिए ही घर से बाहर जाती थी, कुछ देर में खुद ही लौट आती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात उसकी बिल्ली शाम को लगभग आठ बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई। उसके बच्चे भूख से परेशान होने लगे। मंगलवार सुबह पता चला कि बिल्ली घर से बाहर कुछ दूरी पर मृत पड़ी हुई है। इसके बाद मेराज मौके पर पहुंचे। देखा कि बिल्ली के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मुनीर का कहना है कि किसी व्यक्ति ने बिल्ली की जहर देकर हत्या कर दी है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच दी है। इधर इंस्पेक्टर क्राइम गोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

भूख से तड़पते बच्चों को निपिल से पिलाया दूध
मंगलवार की शाम बिल्ली घर से बाहर गई। काफी देर तक जब लौटकर नहीं आई तो उसके बच्चे भूख से चीखने लगे। बच्चों का दर्द जब मुनीर से नहीं देखा गया तो वह मेडिकल पर गया और वहां से निपिल लेकर आया। इसके बाद निपिल वाली बोतल से बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाया।

पोस्टमार्टम कराना चाहता था युवक
मुनीर ने बताया था कि बिल्ली पिछले चार-पांच माह से उसके यहां आ गई थी तब से उसके घर में ही रहती थी। जिस कारण उसका बिल्ली से लगाव हो गया था। पुलिस से शिकायत करने के बाद वह पुलिस के आने के इंतजार करता रहा। जिससे बिल्ली के शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके। जब कोई नहीं आया तो उसने खकरा पुल के पास गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed