फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   complain to CM

साल भर से नहीं हुई कार्रवाई तो मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

Wed, 08 Jul 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
complain to CM
पीलीभीत। साल भर पहले शपथ पत्रों के साथ की गई शिकायत में कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर जांच अधिकारी पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी लगते ही विकास विभाग हरकत में आ गया। सीडीओ ने फाइल तलब करते हुए डीडीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मामला मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवीपुरा का है। गांव निवासी रविंद्र गंगवार सहित कुछ ग्रामीणों ने साल भर पहले शपथ पत्रों समेत की गई शिकायत में ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। उस दौरान डीएम ने डीडीओ योगेंद्र पाठक को मामले की जांच के आदेश दिए थे। आरोप है कि इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। एक साल से कार्रवाई न होता देख शिकायतकर्ता रविंद्र गंगवार ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर मामले की शिकायत की। इसमें उन्होंने जांच अधिकारी पर मोटी रकम लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने पंचायत विभाग से फाइल तलब कर डीडीओ योगेंद्र पाठक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी। - श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed