फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   complain of loud speaker

लाउडस्पीकर से अजान की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़े लोग

Tue, 07 Apr 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
complain of loud speaker
पीलीभीत। लाउडस्पीकर से अजान किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब लाउडस्पीकर बंद कराने की कोशिश की तो कई लोग जमा हो गए और पुलिस से भिड़ना शुरू कर दिया। माहौल गरमाता देख पुलिसकर्मी समझा-बुझाकर वापस आ गए। पूरे मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के चलते हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के पास बीते दिनों से एक शिकायत पहुंच रही थी। इसमें बताया जा रहा था कि रात साढ़े नौ से 10 बजे के बीच कुछ मस्जिदों से लाउडस्पीकरों से अजान दी जा रही है। लाउडस्पीकर के प्रयोग किए जाने को लेकर विवाद होना भी बताया गया। अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने सुरागरसी की। इसमें मोहल्ला भूरे खां की एक मस्जिद का मामला निकला। खकरा चौकी प्रभारी मोहित कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर गए। लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने की अपील की तो लोग भड़क गए। पुलिस की अपील को जबरन दबाव बनाने की बात कहते हुए विरोध कर दिया। कई अन्य लोग भी मौके पर आ गए। मामला गरमाता देख पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को जानकारी दी। फिर भीड़ को समझा-बुझाकर वापस आ गए। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कुछ गलत नहीं किया जा रहा। कोरोना वायरस के संकट से देश को महफूज करने के लिए दुआ मांगी जा रही है। इसमें कोई भीड़ भी नहीं जुटाई जाती। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि लाउडस्पीकर प्रयोग से जुड़ी शिकायत पर पुलिस गई थी। अब मामला पूरी तरह से सुलझ गया है। किसी तरह की समस्या नहीं है, न ही कोई कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed