फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Commotion in absence of officers in BDC meeting

बीडीसी की बैठक में अफसरों के नदारद रहने पर हंगामा

Mon, 24 Apr 2017 11:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 24 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकांश अफसर नदारद रहने व बिजली की लडख़ड़ाई व्यवस्था पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में बकाया गन्ना मूल्य को लेकर डीएम को पत्र भेजने, खराब हैंड पंपों की मरम्मत और नए हैंड पंप लगवाने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। 
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों और सदस्यों ने कई गांव में अब तक विद्युतीकरण न होने, कुछ गांव में जर्जर बिजली के तारों से आए दिन होने वाले फाल्टों से ठप होने वाली बिजली सप्लाई को लेकर रोष व्यक्त कर हंगामा किया गया। इस पर बिजली सप्लाई में सुधार कराने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में कई विभागों के अफसरों के न पहुंचने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि गांव के विकास को लेकर अफसर उपेक्षा कर रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने, नए हैंडपंप लगवाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान को लेकर डीएम को पत्र भेजने, तालाबों की रिटेनिंग वॉल बनवाने, बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करवाने, मानक के अनुसार कई स्कूलों में एमडीएम न बनने पर रोष व्यक्त कर स्थिति में सुधार कराने का प्रस्ताव पास हुआ। संचालन बीडीओ ऋषि पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed