फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   College clerk suspended for posting objectionable post on Prime Minister

Pilibhit News: प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कॉलेज का बाबू निलंबित

Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
College clerk suspended for posting objectionable post on Prime Minister
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अमरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बाबू विजय कुमार पर कार्रवाई की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सोशल मीडिया पर राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया के वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात विजय कुमार की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी और फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया था। प्रधानाचार्य ने सोमवार को पत्र के माध्यम से जारी दी थी। वायरल हुई इस टिप्पणी से शिक्षण सेवा की गरिमा धूमिल हुई है। इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ सहायक विजय कुमार को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। आदेश के अनुसार 18 अगस्त को आयोजित सुनवाई बैठक में उन्हें कार्यालय आकर आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन वे संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है और विभाग की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed