फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Collecting information of the owners of the mill police

मिल के मालिकों की जानकारी जुटा रही पुलिस

Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में हुए ब्लास्ट मामले की जांच को लेकर सुनगढ़ी पुलिस अब मालिकों का पता लगाने में जुट गई है। दर्ज किए गए मुकदमें में नामजदगी को लेकर मिल के समस्त मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा ग्रेडर में हुए ब्लास्ट की वजह का पता लगाया जा रहा है। तीन दिसंबर को गौहनिया-रेलवे स्टेशन रोड स्थित ललित हरि चीनी मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट हो गया था। मलवे में दबकर वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रकरण में गैर इरादतन हत्या समेत संगीन धाराओं में मिल के समस्त मालिकान व प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच काफी तेजी से की जा रही है। बीते दिनों बरेली के अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान लिए गए। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस मिल मालिकों के नामों का पता लगा रही है। इसके अलावा मिल प्रबंधन से बातचीत कर हादसे को लेकर बातचीत की जा रही है। प्रकरण के विवेचक इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मुकदमा मिल के समस्त मालिकान पर दर्ज हैं। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि अभिलेख में मिल के मालिक कौन-कौन लोग है। उनके नाम का पता लगने पर उनको भी मुकदमें में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed