फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM's arrival likely to three, preparations intensified in the ashram

Pilibhit News: तीन को सीएम के आने की संभावना, आश्रम में तैयारियां तेज

Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
CM's arrival likely to three, preparations intensified in the ashram
नूरानपुर आश्रम जहां तीन नवंबर को सीएम योगी के आने की संभावना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया कलां। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के नूरानपुर गांव स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम शिव मंदिर में तीन नवंबर को श्रीराम कथा के विश्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
आश्रम परिसर से लेकर मेला मैदान और मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। संबंधित विभागों की टीमें साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था और निर्माण कार्यों में जुटी हैं। अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत योगी हनुमान नाथ के शिष्य योगी भक्तिनाथ ने बताया कि आश्रम परिसर के भवनों और मंदिर की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। मेला मैदान की सफाई के लिए ब्लॉक स्तर से सफाई कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं। मंदिर के पास श्रद्धालुओं के ठहरने और बैठने के लिए नया यात्री शेड बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने और तालाब के सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। भीकमपुर-बरखेड़ा चतुराहा मार्ग से मंदिर तक करीब 800 मीटर खड़ंजा डलवाने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी डालने का काम शुरू करा दिया गया है। वन विभाग की ओर से आश्रम जाने वाले मार्ग पर पौधरोपण भी किया गया है। ईंटगांव रजबाहा नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।

मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती करने वाले बाबा योगी बीरनाथ ने बताया कि मेला मैदान में विभिन्न टीमें लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम भी लगातार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed