{"_id":"576d72bb4f1c1bd632b48c17","slug":"cmo-office-senior-assistant-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्तियों में गड़बड़ी और मद के सापेक्ष अधिक धन खर्च करने के मामले में शासन द्वारा साल भर पहले सस्पेंड किए गए सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हीरेश सरन सक्सेना को आदेश तामील होने के बाद निलंबित कर दिया गया। उन्हें एडी हेल्थ बरेली कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
गत वर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई संविदा कर्मियों की भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत शासन और तत्कालीन डीएम से की गई थी। इस पर तत्कालीन डीएम ने हीरेश सरन सक्सेना के खिलाफ शासन को आरोप पत्र भेजा था। उस दौरान शासन द्वारा कराई गई जांच में मामला सही पाए जाने पर निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने एनएचएम मद के सापेक्ष अधिक धनराशि खर्च करने और संविदा नियुक्तियों में गड़बड़ी करने के आरोप में हीरेश को निलंबित करने के आदेश दिए थे। बताते हैं कि उस दौरान निलंबन आदेश जिला अस्पताल भेजा गया, जिस पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में उक्त नाम का लिपिक जिला अस्पताल में तैनात न होने की बात कहकर उसे पुन: शासन को भेज दिया था।
अब साल भर बाद शासन ने पुन: वरिष्ठ सहायक के निलंबन आदेश को सीएमओ कार्यालय भेजा है। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ सहायक को निलंबित करते हुए उन्हें अपर निदेशक स्वास्थ्य बरेली से संबद्ध किया गया है। उनका चार्ज स्टेनो कुलदीप शर्मा को दिया गया है। उन्होंने साल भर बाद निलंबन आदेश आने के मामले में बताया कि मामला शासन स्तर का है। निर्देशानुसार ही कार्रवाई की गई है।