{"_id":"574c87354f1c1b7d281099b5","slug":"cmo-chcs-phcs-had-flaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को सीएचसी, पीएचसी में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को सीएचसी, पीएचसी में मिलीं खामियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 31 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. ओपी सिंह को सीएचसी पूरनपुर और पीएचसी माधोटांडा के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। इस पर उन्होंने स्थिति सुधारने की चेतावनी दी। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर न लाकर पैदल अस्पताल लाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। एंबुलेंस 108 और 106 का जीपीएस सिस्टम भी खराब मिला।
रविवार शाम सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने पल्स पोलियो अभियान की बैठक में प्रतिरक्षण कार्य की समीक्षा की। बाद में सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रसव कक्ष और गैलरी में गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त की। गंदगी के संबंध में जगह-जगह स्लोगन लिखवाने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में बेड और तकिया पर रेक्सीन लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस से उतार कर प्रसव कक्ष की ओर गर्भवती महिला को पैदल ले जाते देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से प्रसव कक्ष तक स्ट्रेचर पर ही ले जाने के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम देखा, जो खराब था। इसके बाद वह माधोटांडा पीएचसी के निरीक्षण को रवाना हुए। वहां भी गंदगी और एक कक्ष में बेतरतीब रखे सामान पर रोष जताया। दुबारा निरीक्षण में खामियां न मिलने की चेतावनी पीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत को दी।