फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds kept gathering, but it did not rain

Pilibhit News: उमड़ते रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Thu, 19 Feb 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept gathering, but it did not rain
पीलीभीत। तराई के इस जिले में पिछले कई दिनों तक धूप में तेजी रहने के बाद बुधवार सुबह बादल उमड़ आए। पूरे दिन आसमान पर बादल उमड़ते घुमड़ते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।बुधवार को सुबह होते ही आसमान पर बादल आने लगे। इसके बाद पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इससे लोगों को लगा कि शायद बारिश होने वाली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 12.5 एवं अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी आसमान पर बादल उमड़ेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दोपहर बाद बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed