{"_id":"5f46ac878ebc3e3cf67f732a","slug":"cleaniness-abhiyan-pilibhit-news-bly417595979","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में बनेंगे सात नए डलावघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में बनेंगे सात नए डलावघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में नगरपालिका की देश- प्रदेश और बरेली मंडल में रैकिंग खराब होने के बाद सफाई व्यवस्था से जुड़े अफसरों को फजीहत का सामना करना पड़ा। इसके बाद नगरपालिका ने नए डलावघर बनाने का निर्णय लिया है। डीएम ने भी नगरपालिका के अफसरों के साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में सात डलावघर बनाने को कहा। डलावघर बनने से शहर को कूड़े से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
शहर में सड़कों के बीच में या खाली मैदानों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की रैकिंग में पीलीभीत नगरपालिका न केवल बरेली मंडल में बल्कि राज्य और देश में भी काफी पिछड़ गया। नवागत डीएम पुलकित खरे ने शहर को साफ करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नगरपालिका को कूड़ा निस्तारण कराने के लिए सात नए डलावघर बनाने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका यह डलावघर 18 लाख 29 हजार रुपये की लागत से बनाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शहर से कूड़ा एकत्र करने के बाद उसे डलावघरों में डाल जाएगा। उसके बाद यह कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाएगा। डलावघर के चारों ओर बाउंड्री कराई जाएगी। इसके अलावा इन पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी भी लगेगी। नगरपालिका ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि सात नए डलावघर बनाए जाने हैं, ताकि शहर की सड़कों या गलियों में कूड़ा न फैला रहे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
यहां बनेंगे नए डलावघर
नगरपालिका ने शहर में गौहनिया चौराहा से पेट्रोल पंप के पीछे, गोखले अस्पताल, यशवंतरी देवी मंदिर के निकट, सिंचाई विभाग के कार्यालय के निकट, नखासा भट्टी के समीप, दूधिया मंदिर और मोहल्ला शेर मोहम्मद में नए डलावघर बनाने का निर्णय लिया है।