फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   clashed between the two parties over bride farewell in pilibhit

विवाहिता की विदाई को लेकर लड़ाई: घर में भिड़े पुरुष... अस्पताल में भिड़ गईं महिलाएं, जमकर हुई हाथापाई

Fri, 22 Sep 2023 07:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 07:28 PM IST
सार

शादी के बाद विवाहिता आठ महीने से अपने मायके में है। पति उसे विदा कराने आया तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने अपने घरवालों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। 

विज्ञापन
clashed between the two parties over bride farewell in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में विदा कराने पर हुए विवाद में युवती के मायके और ससुराल वालों में मारपीट हो गई। घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां दोनों पक्षों की महिलाएं भिड़ गईं। महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। महिला सिपाही ने दोनों पक्षों की महिलाओं की डांट लगाकर बमुश्किल शांत कराया।

विज्ञापन


गांव तकिया दीनारपुर निवासी कुवंरसेन की शादी गांव सुआबोझ निवासी हीरालाल की पुत्री कुसुमा के साथ हुई है। विवाद को लेकर कुसुमा आठ महीने से अपने मायके में है। कुसुमा की विदा को लेकर उसके ससुरालियों और मायके पक्ष के लोगों में बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


महिला की शर्मनाक करतूत: बुजुर्ग से पहले 30.80 लाख रुपये ठगे, जेल से छूटी तो कर दीं हदें पार
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के मेडिकल को सीएचसी पहुंचने पर दोनों पक्षों की महिलाएं भी सीएचसी पहुंचीं। वहां महिलाओं में विवाद पर मारपीट होने लगी। कुसुमा की मां नन्हीं देवी ने बताया कि उसकी पुत्री ससुराल जाने से इनकार कर रही है। 

इस पर हुए विवाद पर उसके दामाद कुवंरसेन ने फोन कर अपने परिवार वालों को बुला लिया और मारपीट की। कुवंरसेन ने बताया कि ससुराली आठ महीने से उसकी पत्नी की विदा नहीं कर रहे है। बृहस्पतिवार को विदा करने की बात कहने पर उससे मारपीट की गई। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed