फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Claims of convenience, players forced to change clothes in the open amidst cold

Pilibhit News: सुविधा के दावे, ठिठुरन के बीच खुले में कपड़े बदलने पर मजबूर हुए खिलाड़ी

Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Claims of convenience, players forced to change clothes in the open amidst cold
गांधी स्टेडियम में सर्दी से बचने के लिए आग के पास बैठीं छात्राएं। संवाद
पीलीभीत। युवा कल्याण विभाग की ओर से कराई गई जिला स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को कई अव्यवस्थाएं दिखीं। सर्दी में खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे ही गांधी स्टेडियम बुला लिया गया। जबकि, प्रतियोगिता 11 बजे के बाद तक भी शुरू नहीं हो सकी। खिलाड़ी खुले में ही कपड़े बदलने पर मजबूर हुए। आयोजक भी 10 बजे के बाद ही स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन

बीसलपुर के बल्लभ भाई पटेल कॉलेज से वाॅलीबाॅल खेलने पहुंची छात्राएं करीब 10:57 बजे तक खेल शुरू न होने से परेशान दिखीं। कड़ाके की सर्दी में ठिठुरन से बचने के लिए स्टेडियम गेट के पास पेड़ के पत्तों के सहारे आग जलाकर हाथ सेंकती दिखीं। छात्रा रुचि, छाया, मोमल ने बताया कि 10 बजे खेल शुरू होने का समय दिया था। वे लोग नौ बजे स्टेडियम पहुंच गए, लेकिन 11 बजने तक खेल शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन

बीच मैदान में खड़े होकर खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे अमित और अर्जुन ने बताया कि वे कबड्डी के खिलाड़ी है। बिलसंडा के ईंटागांव में स्थित एजीएम स्कूल की ओर से प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। खिलाड़ियों का कहना था कि 10 बजे खेल शुरू होने का समय दिया गया था। नौ बजे पहुंच गए, लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी खेल शुरू नहीं हो सके। पूरनपुर से टीम लेकर आए आकाश ने बताया कि नौ बजे बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को खुले में फर्श पर बदलने पड़े कपड़े

सुविधाओं के दावों के बीच खिलाड़ी परेशान होते दिखे। कक्ष आदि की व्यवस्था न करने से अधिकांश खिलाड़ी मजबूरन ठिठुरते हुए खुले में ही कपड़े बदलते दिखाई दिए। कई छात्र फर्श पर बैठे थे। पूछने पर बताया कि व्यवस्थाएं कुछ भी नहीं हैं। खेल शुरू होने वाला है, इसलिए मैदान में ही कपड़े बदल रहे हैं। कई खिलाड़ी फर्श पर नंगे पैर खड़े दिखे।

गांधी स्टेडियम में सर्दी से बचने के लिए आग के पास बैठीं छात्राएं। संवाद

गांधी स्टेडियम में सर्दी से बचने के लिए आग के पास बैठीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed