फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

इक्कीस गांवों में प्रभावित हुईं फसलें, कमिश्नर ने कहा-जल्द पूरी करें फीडिंग, जिससे मिल सके किसानों को मुआवजा

Fri, 21 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करतीं कमिश्नर। साथ में जिलाधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारी बारिश से जिले के 21 गांवों में फसलें प्रभावित हुईं हैं। बृहस्पतिवार को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार के समक्ष गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों ने यह ही आंकड़ा रखा। इस पर कमिश्नर ने प्रभावित किसानों की फीडिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिससे उनको मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सदर में 11, पूरनपुर में 7, अमरिया में 2 और बीसलपुर में एक गांव में फसलें प्रभावित हुई हैं। सदर का सर्वे पूरा हो चुका है। बाकी तहसीलों के गांवों का सर्वे पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने उन्होंने नदियों द्वारा किए जा रहे कटान की भी जानकारी ली। सीएमओ से कहा कि प्रभावित गांवों में दवाओं का वितरण कराएं। बूस्टर डोज ज्यादा से ज्यादा लगवाएं। वहीं सीवीओ से कहा कि लंपी वायरस को लेकर वैक्सीनेशन कराएं। इसके बाद कमिश्नर मंडी परिसर पहुंची। यहां आरएफसी के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। नमी का बहाना बनाकर किसानों को न लौटाएं। किसानों से कहा कि खेतों में पराली न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पीस कमेटी की बैठक में उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा
कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक में भी कमिश्नर ने भाग लिया। इसमें डीएम के अलावा आइजी रमित शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और संभ्रांत लोग शामिल हुए। बैठक में शहर की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा। इसपर कमिश्नर ने कहा कि बारिश के बाद सड़कें खराब हुई हैं। उनकी मरम्मत के कार्य शुरू हो गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजार में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यातायात पुलिस से कहा कि इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। लोगों से कहा कि सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाएं। बैठक में आए धर्मगुरुओं और सम्भ्रांत लोगों से भी बातचीत की। आईजी रमित शर्मा ने कहा कि अनुमति के बाद ही जुलूस निकाले जाएं। इसमें हथियारों का प्रदर्शन न किया जाए। बैठक में एसपी दिनेश कुमार पी, एडीएम एफआर राम सिंह गौतम, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ आलोक कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed