फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

कल खुलेगा पीटीआर, चार रूटों से जंगल का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
चूका बीच का मनोहारी दृश्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पीटीआर का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। उद्घाटन कराने के लिए शनिवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान को न्योता भेजा गया है। सत्र खुलने के बाद पर्यटक चार रूटों से जंगल का दीदार कर सकेंगे। चूका बीच, सप्तसरोवर समेत 16 प्वॉइंट पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं। 21 गाड़ियां पर्यटकों के लिए लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले को देश और विदेशों तक पहचान दिलाने वाला प्रमुख पर्यटन स्थल टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज के कोर एरिया में डैम से सटे क्षेत्र में स्थित ईको टूरिज्म चूका बीच प्रकृति की अनमोल धरोहर माना जाता है। टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र हर वर्ष 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है। चूका बीच की हटों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कर उनको नया रूप दे दिया है। पर्यटक बिना किसी समस्या सत्र का पूरा आनंद ले सके, इसके लिए अफसर पूरा ध्यान रख रहे हैं। 15 नवंबर से खुलने वाले पर्यटन सत्र का उद्घाटन वनमंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे। उन्हें बुलाने के लिए शनिवार को निमंत्रण भेज दिया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम मुस्तफाबाद में किया जाएगा। भारत के पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये और विदेशी पर्यटक के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चूका बीच में मोटर बोट का आनंद लेने के लिए 45 मिनट का समय है। एक बार में कम से कम छह और सर्वाधिक 10 लोग शामिल रहेंगे। जिसका किराया 350 रुपये है। छोटे कैमरे का शुल्क 500 और व्यवसायिक का 5000 रुपये शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में ले सकेंगे सफारी वाहन से आनंद
सत्र के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटकों के आनंद को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी का समय निश्चित किया गया है। 15 नवंबर से 31 मार्च तक सुबह साढ़े छह से दस बजे और दोपहर में दो बजे से सूर्यास्त तक। एक अप्रैल से 15 जून तक सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक। दोपहर में तीन बजे से सूर्यास्त तक। इसके अलावा चुका बीच जाने वालों के लिए एक अप्रैल से 15 जून तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अनुमति है। चूका बीच का आनंद लेने के लिए दो घंटे की समयावधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहुंचेंगे चूका बीच
पर्यटकों को जंगल में घुमाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दो रूट निर्धारित किए हैं। इन दो रूटों से चार रूट बनाए गए हैं। पीलीभीत से जाने वाले पर्यटक महोफ के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। जंगल के अंदर भीमताल, उत्तराखंड की सीमा पर नहर मार्ग होते हुए चूका बीच पहुंचेंगेे। इसके बाद सफारी के चिह्नित प्वाइंटों का भ्रमण भी कर सकेंगे। दूसरा रूट मुस्तफाबाद से निर्धारित किया गया है। यहां से चूका बीच के अलावा जंगल सफारी के चिह्नित मार्ग जिसमें बाइफरकेशन, साइफन, सप्तसरोवर व अन्य का भ्रमण कराकर उसी रास्ते से वापस मुस्तफाबाद लाया जाएगा।
चूका बीच में इन हटों में रुकेंगे पर्यटक
पीटीआर के जंगल में रुकने की व्यवस्था सिर्फ चूका बीच में बनाई गई है। इसके अलावा जंगल के बाहर होम स्टे बनाए गए हैं। चूका बीच में पर्यटकों के लिए चार थारू हट, एक ट्री हट, एक वाटर हट बनाई गईं है। जिनकी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा की गई है।
पर्यटकों के लिए लगाई जाएंगी 21 सफारी
पर्यटकों के लिए पीटीआर की ओर से छह जीनॉन और 15 जिप्सी लगाई गईं हैं। जो पीलीभीत और मुस्तफाबाद से पर्यटकों को मिलेंगी। इसके लिए पर्यटक डिमांड के अनुसार भी बुक करा सकते हैं।

जीनॉन सफारी का किराया
वाहनों का किराया (छह पर्यटक)
महोफ से चूका- 3304 रुपये
पीलीभीत से चूका- 3658 रुपये
मुस्तफाबाद से चूका-2950 रुपये
जंगल सफारी का किराया
पूरनपुर से जंगल सफारी 2400 प्रति चक्कर
असम चौराहे से जंगल सफारी 2280 प्रति चक्कर
नेहरू पार्क से जंगल सफारी 2160 प्रति चक्कर
महोफ रेंज से जंगल सफारी 1900 प्रति चक्कर
मुस्तफाबाद से जंगल सफारी 1800 प्रति चक्कर
चूका बीच से जंगल सफारी 750 प्रति चक्कर
निर्धारित रूट से अतिरिक्त 20 रुपये प्रति किलोमीटर
हटों की बुकिंग
थारू हट- 2520 प्रति व्यक्ति, दो व्यक्ति 3780
ट्री हट - 2520 प्रति व्यक्ति, दो व्यक्ति 3780
बैंबू हट - 2520 प्रति व्यक्ति, दो व्यक्ति 3780
टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो जाएंगे। उद्घाटन को लेकर वनमंत्री को निमंत्रण भेजा गया है। संभवत: 15 को कार्यक्रम मिल जाएंगे। अगर 15 को कार्यक्रम नहीं मिला, तो अगले दिन मुस्तफाबाद में उद्घाटन कराया जाएगा। पर्यटकों को सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed