फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बुखार और करंट से चचेरे-तहेरे भाइयों की एक ही दिन में मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव रोहनिया में रविवार को चचेरे और तहेरे भाई की एक घंटे के अंतराल में अलग-अलग कारणों से मौत हो गई है। एक ही परिवार में एक ही दिन में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव रोहनिया निवासी शमशुल हसन ने बताया उनका 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फ़ैज चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गया था। उपचार गांव के ही एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर चल रहा था। सुधार न होने पर परिजन उसे रविवार सुबह बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही गांव गुलेन्दा के पास उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि सोमवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

इसी गांव के मोहम्मद इदरीश ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र तस्लीम रविवार को दोपहर घर के बाहर स्थित इंडिया मार्का हैंड पंप पर नहाने जा रहा था। हैंडपंप के पास में ही स्थित बिजली के पोल से स्पर्श हो जाने से उसे करंट लग गया। दरअसल उस समय पोल में बिजली का करंट आ गया था। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिजन उसे बीसलपुर के एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसका शव घर ले आए द्य शाम को गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तस्लीम गांव नारायणपुर के एक निजी कॉलेज में आईटीआई कर रहा था। मोहम्मद फैज और तस्लीम आपस में चचेरे तहेरे भाई थे । एक ही परिवार में एक ही दिन में दो लोगों की मौत हो जाने से कोहराम मच गया है । मोहम्मद फैज के पिता शमशुल,मां मुन्नी बेगम ,भाई हसन, बहन फरीन , रूकसिन ,आफरीन नूरिन का रोते-रोते बुरा हाल है। इसी तरह मृतक तस्लीम के पिता इदरीश, मां वारिशा बेगम, भाई बहारे आलम, शाने आलम, मोहम्मद फुरकान,हसनैन, बहन फरजाना और नसरीन काफी परेशान हैं। करंट कैसे और क्यों आया इस संबंध में पूछने पर पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी भेजकर पूरे मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed