फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

योगेश कुमार गौड़ एसडीएम सदर बने

Tue, 02 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने दूसरे जनपदों से आए अधिकारियों की तैनाती करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया। कई अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार के कार्यक्षेत्रों को बदलाव किया हैं। तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा है।योगेश कुमार गौड़ को तहसील सदर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष गुप्ता को अमरिया तहसील का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार मिश्रा अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर-प्रथम होंगे। ऋषिकांत राजवंशी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर होंगे। संदीप यादव को योगेश कुमार गौड़ के स्थान पर कलीनगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। तहसीलदारों में राजेश कुमार शुक्ला को तहसील अमरिया, संजय यादव को तहसील बीसलपुर, जनार्दन को तहसील कलीनगर और ध्रुव नारायन यादव को तहसील सदर दी गई। नायब तहसीलदारों में दुष्यंत प्रताप सिंह को बीसलपुर तहसील, अक्षय कुमार को तहसील सदर और हरिशंकर पटेल को तहसील पूरनपुर में नियुक्त किया गया है। कलीनगर में एसडीएम संदीप यादव और तहसीलदार जनार्दन ने रविवार को ही कार्यभार ग्रहण किया। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत देने का काम सबसे पहले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed