फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नोडल अधिकारी से किसानों ने कहा- जिनकी फसल हुई है तबाह उन सभी को मिले मुआवजा

Tue, 02 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। नोडल अधिकारी/ निदेशक रेशम नरेंद्र कुमार पटेल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। महाराजपुर, नगरिया खुर्द और मढैया लालपुर का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने फसल क्षति का मुआवजा मांगा। उन्होंने दिलाने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ में नौजल्हा, कुतिया कवर, बंदरबोज, सुंदरनगर, नलडेंगा, नगरिया खुर्द कला, सिमरा और मझारा समेत कईर गांवों बाढ़ से क्षति हुई है। नदी के पानी ने भारी तबाही मचाई है। इसी क्षेत्र का दौरा करने के लिए नोडल अफसर रविवार को पहुंचे। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि जिन किसानों के नाम खसरा खतौनी में भूमि दर्ज हैं, मुआवजे के लिए राजस्व कर्मियों ने उन्हीं का सर्वे किया है जबकि ऐसे किसान भी हैं, जिनके नाम खसरा खतौनी में दर्ज नहीं हैं। किसानों ने कहा कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन सभी को मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

पानी की टंकी चालू न होने का मुद्दा भी उठा
कलीनगर तहसील के गांव महाराजपुर में पानी की टंकी बनी होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ न मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को पेयजल की व्यवस्था शीघ्र सुचारू कराने के निर्देश दिए। गांव मटैया लालपुर में कुछ दिन पहले बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया। गांव गभिया सहराई मेें स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस का लाभ लोगों को न मिलने की शिकायत कुछ लोगों ने नोडल अफसर से की। बताया कि एंबुलेंस पर चालक न होने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने तटबंध बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने से भविष्य में बाढ़ की आशंका पर क्षेत्र में भारी तबाही होने की जानकारी दी। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से कार्रवाई को कहा। इस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई ने कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने की जानकारी दी। सीडीओ, डीडीओ, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी के अफसर, एसडीएम पूरनपुर रामस्वरूप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed