{"_id":"617ae8bc058331662c63d3fc","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly464458628","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के तमाम कर्मचारियों ने धरना दिया। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद करीब ढाई बजे एसडीएम सदर के ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना शुुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मांग को पूरी नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में शिक्षा विभाग, कलक्ट्रेट, ट्रेजरी, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, लेखपाल संघ, अमीन संघ, परिवहन संघ, वन विभाग, विकास विभाग, चकबंदी, स्वास्थ्य आदि विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित तीन ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर मंत्री सोहनलाल, नरेंद्र सैनी, हरिओम चौधरी, पवन कुमार रोहित कुमार, अजय कुमार, समीर, लक्ष्मीकांत शर्मा, मोहम्मद अतहर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।