{"_id":"6152084a8ebc3e08fa1a18a4","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly461071939","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में लापरवाही मिलने पर डीएम ने दो अधिकारियों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में लापरवाही मिलने पर डीएम ने दो अधिकारियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम पुलकित खरे।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को मनरेगा कंवरजेशन, सुकन्या समृद्धि खाता योजना और रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग कार्यों की बैठक में समीक्षा की। पीडब्लूडी के एक्सईएन पर नियमानुसार कार्रवाई करने और जिला प्रोबेशन अधिकारी को चेतावनी जारी कर शासन के अवगत कराया गया है।
मनरेगा कंवरजेशन वर्ष 2021-22 के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई के प्रस्तावित 59 कार्यों में 18 का प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर नाराजगी व्यक्त की। तीन दिन के अंदर समस्त कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए है। तीन दिन में अपने अधीनस्थ विभागों से समन्वय स्थापित कर काम को पूरा कराएं। समयावधि में काम पूरा नहीं होने पर कार्यो में लापरवाही को देखते हुए शासन को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी। पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग के तहत 25 कार्यो की आईडी जनरेट नहीं किए जाने पर पीडब्लूडी के एक्सईएन नियमानुसार कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही तत्काल आईडी तैयार कर कार्यों को पूर्ण कराया जाए। सुकन्या समृद्धि खाता योजना की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हंए शासन को अवगत कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 अक्टूबर तक दस वर्ष से कम पात्र बालिकाओं का सुकन्या खाता खोलने की कार्रवाई की जानी है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी और डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोमवार शाम तक सभी डाकघरों के प्रधान सहायकों के साथ बैठक संपन्न की जाए और इसके बाद सभी विकासखंड पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर फार्म उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का आधार कार्ड व माता पिता के दो फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से साथ में लेकर आए। कैच द रेन की समीक्षा मे सभी सरकारी इमारतों और पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मान्यता प्राप्त स्कूलों में रूफ रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग की प्रगति देखी गई। इस दौरान नोडल जिला विकास अधिकारी को निर्देशित देते हुए कहा कि निर्माणाधीन व शेष भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पूर्ण कराया जाए।