{"_id":"613a4bb38ebc3eb6907c6e28","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4590822176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने छह करोड़ स्टांप की सदर रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने छह करोड़ स्टांप की सदर रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में इसी जमीन पर लगेगी खमीर फैक्ट्ररी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद में बुधवार को सदर उप निबंधक कार्यालय में पौने छह करोड़ के स्टांप वाली रजिस्ट्री हुई। यह जनपद में अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री बताई जा रही है। अमरिया क्षेत्र में फैक्टरी के लिए 257 एकड़ जमीन के लिए पौने छह करोड़ के स्टांप लगाए गए हैं।
अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा में एक खमीर फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव पास हुआ है। प्रशासन ने 257 एकड़ जमीन को की तलाश पूरी करने के बाद फैक्टरी निर्माण के लिए राज्य सरकार को जमीन का प्रस्ताव भेज दिया था। इस जमीन पर फैक्टरी बनाने वाली बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी एबी मौरी के डायरेक्टर विश्वनाथ मन्ना ने अपने नाम कराया था। बुधवार को रजिस्ट्री उप निबंधक कार्यालय सदर में हुई। 257 एकड़ इस जमीन की रजिस्ट्री के लिए पांच करोड़ दस लाख 64 हजार के स्टांप लगाए गए। जबकि रजिस्ट्री फीस के तौर पर 72 लाख 94 हजार 820 रुपये जमा किए गए। उप निबंधक जय प्रकाश ने बताया कि अभी तक इतनी बड़ी रजिस्ट्री नहीं हुई है। यह पहली रजिस्ट्री है। इसमें इतने करोड़ के स्टांप लगाए गए हैं।
सदर उप निबंधक कार्यालय में बड़ी रजिस्ट्री हुई है। इसके अलावा जनपद के अन्य सभी उप निबंधक कार्यालयों में भी दिखवाया जा रहा है। इससे पहले इतनी बड़ी रजिस्ट्री हुई या नहीं। - पुलकित खरे, डीएम