फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

फिर बढ़ी शारदा, बैराज बंद

Wed, 08 Sep 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पहाड़ों पर बारिश के चलते मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एक दिन पहले 50 हजार क्यूसेक के अंदर था। मगर मंगलवार को एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। बनबसा बैराज से वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी भी सतर्क हो गए है।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा से तराई इलाके से शारदा नदी जनपद सीमा में प्रवेश करती है। पहाड़ों पर फिर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे माधोटांडा क्षेत्र के नौजल्हा, गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ सकता है। इस बार भी नदी ने चालू बरसात के बाद नलडेंगा क्षेत्र में कटान कर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई दिन पहले बाढ़ की स्थित बन गई थी। इसके बाद स्थित सामान्य हो गया, तो एक दिन पहले नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक के अंदर था और खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे पानी बह रहा था। मगर मंगलवार को फिर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बनबसा बैराज के अनुसार मंगलवार को नदी का जलस्तर एक लाख, एक हजार चार सौ 79 पहुंच गया था। खतरे का निशान 221.70 मीटर पर है जबकि जलस्तर 119.5 मीटर पर पहुंच गया था। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे पानी बह रहा है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि शारदा नदी की स्थिति सामान्य है। निगरानी टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed