फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ठप रही पांच हजार घरों की बिजली

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से बृहस्पतिवार को आधी रात तक पांच करीब हजार घरों के बिजली गायब रही। इससे गर्मी में लोग खासे परेशान रहे। हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजरने के कारण लोगों में खासा आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने तार जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मियों को तीन बार मौके से लौटा दिया। आधी को पुलिस के पहुंचने पर तार जोड़ा जा सका, जिसके बाद बिजली सप्लाई चालू हुई।
विज्ञापन

पूरनपुर कस्बे में लाइन पार और शेरपुर कलां क्षेत्र में बिजली सप्लाई को पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज, खानकाह होते हुए बिजली की हाइटेंशन लाइन कई दशक पहले खींची गई थी। आबादी बढ़ने पर बिजली लाइन के नीचे लोगों ने घर बना लिए। इस हाईटेंशन बिजली लाइन से फीडर नंबर दो जुड़ा है। इससे मोहल्ला रजागंज, मोहल्ला ढका, अहमदनगर, साहूकारा, लाइनपार में नगर पालिका के पांच वार्ड और पूरनपुर देहात के कुछ इलाके में बिजली सप्लाई की जाती है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे करीब पांच हजार घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। तार टूटकर घरों के ऊपर गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने बच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारियों के दोबारा जाने पर भी लोगों ने विरोध कर बैरंग लौटा दिया। लोगों का कहना है कि लाइन जर्जर होने से अक्सर तार टूट जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। तीसरी बार लौटने पर बिजली कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। कहीं तब जाकर रात 12 बजे तार को जोड़ा गया, जिसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली लाइन हटवाने को अधिशासी अभियंता से मिले लोग
घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन की लाइन का तार अक्सर टूटकर घरों के ऊपर गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार हादसे हुए भी है। इसको लेकर मोहल्ला रजागंज देहात और ढका के कुछ लोगों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता से मिले और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन हटवाने की मांग की।
घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली हाईटेंशन से लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। मगर समस्या को लेकर बिजली सप्लाई बाधित करना भी गलत है। समस्या का समाधान कराने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। - संजीव वर्मा, साहूकारा।
घरों के ऊपर से निकली लाइन का तार टूटने पर अक्सर विरोध के चलते घंटों फीडर दो की बिजली सप्लाई ठप रहती है। लोग सुरक्षित रहे और बिजली सप्लाई भी बाधित न हो। अफसरों को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। - मनोज यादव, साहूकारा
घरों के ऊपर से निकली बिजली हाईटेंशन का तार टूटकर कब घरों पर गिर पड़े और बड़ा हादसा हो जाए। इसकी आशंका हर समय मोहल्ले के लोगों को रहती है। लंबे समय से बिजली की लाइन हटवाने की मांग की जा रही है। मगर अफसर ध्यान नहीं दे रहे है। - नन्हें, नूरीनगर
बिजली के तारों को हटवाने को लंबे समय से मांग की जा रही है। कई बार मोहल्ला के लोगों ने धरना प्रदर्शन किए। आश्वासन तो मिला। मगर समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। - अयाज मोहम्मद, नूरीनगर

घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने पर कुछ लोगों के चलते घंटों नहीं जोड़ा जा सका। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर टूटे तार को जुड़वाकर बिजली सप्लाई सुचारु कराई गई। घरों के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन हटवाने को करीब 15 लाख रुपये स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर हाईटेंशन लाइन को सिमरिया रोड से होते हुए लाइन किनारे खिंचवाया जाएगा।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed