{"_id":"60c10ff08ebc3e791a366319","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4492816162","type":"story","status":"publish","title_hn":"18344 पंजीकृत श्रमिकों के खातों में भेजे गए 1.83 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18344 पंजीकृत श्रमिकों के खातों में भेजे गए 1.83 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के 18344 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 1.43 करोड़ रुपये जमा किए गए। एनआईसी में पहुंचकर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए पांच श्रमिकों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
बुधवार को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आपदा राहत सहायता वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां एनआईसी में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासबान, डीएम पुलकित खरे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने असंगठित श्रमिकों के लिए उप्र राज्य असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का शुभारंभ किया। फिर जिले के 18344 पंजीकृत श्रमिकों के खातों में एक हजार प्रति श्रमिक की दर से एक करोड 83 लाख 44 हजार की धनराशि ऑनलाइन अंतरित की। प्रतीक स्वरूप पांच पंजीकृत श्रमिक अवधेश कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुम्मेरलाल, करन सिंह को स्वीकृत पत्र वितरित किए। श्रमिकों से बातचीत कर उनके कामकाज और अब तक प्राप्त की गई योजनाओं से लाभों की जानकारी डीएम ने जुटाई। डीएम ने बताया कि इससे पूर्व भी आपदा राहत सहायता योजना से एक-एक हजार की दो किस्ते पंजीकृत कामगारों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह भी कहा कि लाभान्वित होने वाले श्रमिक अन्य श्रमिक साथियों को भी प्रेरित कर पंजीयन कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिक योजनाओं से लाभान्वित हो सके। श्रम विभाग के अधिकारियों को भी इस पर काम करने का निर्देश दिया। सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई, ताकि कोरोना से जंग जीती जा सके।