फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नोटिस देने पर भी जमा नहीं किया टैक्स, एआरटीओ ने जारी की आरसी

Fri, 20 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। ऑटो सेक्टर में मंदी का असर परिवहन विभाग पर भी पड़ रहा है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन कम होने से राजस्व का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी भरपाई के लिए अब परिवहन विभाग ने टैक्स बकाएदारों की सूची तैयार कर करीब 65 लाख का राजस्व वसूलने के लिए आरसी जारी की है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर दौड़ रहे छोटे-बड़े करीब डेढ़ सौ कामर्शियल वाहनों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए पहले नोटिस जारी कर वाहन स्वामियों को एक महीने की मोहलत दी गई थी, लेकिन इसे अनसुना करा दिया गया। अब समय सीमा बीतने पर एआरटीओ ने सख्ती दिखाते हुए बकाएदारों को आरसी जारी करा दी है। कार, बाइक, भारी वाहनों की बिक्री में मंदी का असर जिले में भी पड़ा है। नए वाहनों की खरीद न होने से एआरटीओ दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कम हो गए हैं। इससे राजस्व में कमी आई है। इधर, शासन ने बकाया वसूलने के लिए अफसरों को निर्देश दिए तो टैक्स बकायदारों को खंगाला गया। जिले के छोटे-बड़े करीब डेढ़ वाहनों पर करीब 65 लाख का टैक्स बकाया निकला। इनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए लेकिन उन्होंने टैक्स अदा नहीं किया। लिहाजा अब आरसी जारी करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि नियमानुसार बसों को हर महीने टैक्स देना होता है। ट्रक, मैजिक और अन्य कामर्शियल वाहनों को तीन महीने में टैक्स जमा करने का प्रावधान हैं। उक्त वाहन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने को कहा गया, लेकिन इसे अनसुना कर दिया। जिसके चलते अब उक्त सभी वाहन स्वामियों से टैक्स वसूली के लिए आरसी कटवाई गई है। राजस्व विभाग को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी बताया कि इतने बकाएदारों की आरसी पहली बार जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed