फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

आयोग की सदस्य के सामने छलका आधी आबादी का दर्द

Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। महिलाओं पर हो रहा उत्पीड़न रोकने और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिबाला भारती ने जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं। अधिकांश महिलाओं का आरोप था कि उनकी सुनवाई न पुलिस कर रही न ही अफसर। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अफसरों को सजगता और गंभीरता से महिलाओं के मामले निपटाने को कहा।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान अंगुरी देवी, फरीद बी, शबनम, शैली सक्सेना, आकांक्षा आदि ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकतर महिलाओं ने कहा कि वे घरेलू हिंसा का शिकार हैं। उनके पति केवल उन पर धौंस जमाते हैं विरोध पर उनकी पिटाई तक होती है। महिलाओं ने कहा कि उनकी सुनवाई पुलिस नहीं करती। बड़े अफसरों की चौखट पर भी सुनवाई लगभग न के बराबर हो रही है। इस पर आयोग की सदस्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए। इसके अलावा तीन माह में प्राप्त महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा की। महिलाओं और किशोरियों के साथ सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सेंटर मैनेजर मीनाक्षी पाठक, आस्था, सोनम शर्मा, विधि सहायक लता शर्मा, एसओ महिला थाना, अमरिया एसओ पुष्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed