फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शारदा का जलस्तर घटा, भू-कटान बढ़ा

Mon, 16 Sep 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से नदी ने एक बार फिर तेजी से भूकटान शुरू कर दिया है। आबादी के समीप कटान से गांव राहुलनगर के लोग दहशत में हैं। आबादी के अलावा गांव के समीप नदी कृषि भूमि का भी कटान कर रही है। रविवार को नदी का जलस्तर कम होने पर बचाव कार्य फिर शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात शारदा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी ऊफनाने से नदी के बाहर तक पानी आ गया। हालांकि गांव राहुलनगर में जलभराव की स्थिति नहीं हुई। रविवार को जलस्तर कम होने पर नदी ने फिर तेजी से भू कटान शुरू कर दिया। आबादी के समीप भू कटान होने से लोगों ने अपने घरों को फिर खाली करना शुरू कर दिया गया। नदी ने राहुलनगर के पूरब में भी तेजी से भू कटान शुरू कर दिया है। इससे गांव निवासी जलील, विकास, जलालुद्दीन, हड़क, कांता प्रसाद आदि की कृषि भूमि नदी में समा गई। नदी का जलस्तर कम होने से रविवार को बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। हालांकि नदी के भू कटान के चलते बचाव कार्यों से कोई खास बचाव नहीं हो पा रहा है। राहुलनगर गांव शारदा के मुहाने पर होने को लेकर एसडीएम चंद्रभानु सिंह पिछले कई दिनों से गांव में ही कैंप किए हुए है।
विज्ञापन


रविवार को नदी का जलस्तर कम होने पर नदी ने फिर भू कटान शुरू कर दिया है। आबादी के समीप भू कटान से जिन लोगों के घर नदी के मुहाने पर आ रहे है। वे लोग घरों को खाली कर रहे है। नदी के भू कटान को लेकर वचाव कार्य भी करवाएं जा रहे है। - चंद्रभानु सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed