फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

विधायक किशनलाल को पितृशोक

Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। कस्बा जहानाबाद निवासी बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के पिता 92 वर्षीय आसेराम राजपूत का निधन हो गया। रविवार सुबह उनके निधन की खबर फैली तो विधायक के आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार की दिया गया। विधायक किशनलाल राजपूत ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अधिवक्ता एवं डीसीडीएफ के संचालक धीरेंद्र मिश्र, सत्यपाल गंगवार, अखिलेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, कस्बा जहानाबाद 85 वर्षीय डॉ. मनोहर दत्त शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर तमाम संभ्रांत लोग पहुंचे और शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे डॉ. शरदकांत शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र, अखिलेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, महेंद्रपाल, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, शत्रुघन गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed