फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

व्यापारी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के प्रहरी

Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि अगर एक सैनिक राष्ट्र की सीमा का प्रहरी है तो व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का। किसान समाज का अन्नदाता है तो व्यापारी भाग्य विधाता। वे शनिवार देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन और व्यापारी दिवस पर व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सभी व्यापारी एकजुट होकर रहेंगे तो वे समाज में प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने के लिए वे प्रमुख सचिव से मिल चुके हैं, और बहुत जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी अपने नाम के पहले व्यापारी शब्द अंकित करें, जिससे सभी व्यापारियों की समाज में एक नई पहचान बन सके। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि वे विधायक निधि से दस लाख रुपये व्यापार भवन को दिलवाने का प्रयास करेंगे। जिले में एक राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ होने जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं पर सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष देवेश बंसल ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर रहेंगे तो हम आने वाले संकट का सामना कर सकते हैं। समापन पर जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने आभार जताया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री सतीश सराफ, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, जिला संरक्षक अश्वनी अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, पूरनपुर इकाई अध्यक्ष हाजी लाडले, बीसलपुर इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, नगर इकाई अध्यक्ष देवव्रत शर्मा, कार्तिक भसीन, नवीन लोधी, सुनील गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed