{"_id":"5d7e7d9d8ebc3e017a210885","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3762208141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर कक्ष न खुलने पर भाजपा नेता ने गन्ना समिति में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर कक्ष न खुलने पर भाजपा नेता ने गन्ना समिति में किया हंगामा
विज्ञापन
बीसलपुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार ने गन्ना समिति में अब तक कंप्यूटर कक्ष न खुलने पर शनिवार को सचिव कार्यालय में जमकर हंगामा किया। बाद में सचिव ने उन्हें जल्द कंप्यूटर कक्ष खुलवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा से मिलने पहुंचे और उनसे समिति में अब तक कंप्यूटर कक्ष की स्थापना न होने का कारण पूछा। सचिव ने बताया कि अब तक विभागीय स्तर से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं किया गया है। इस पर भाजपा नेता ने आपत्ति जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि नया पेराई सत्र शुरू होने में अब थोड़ा ही समय रह गया है, फिर भी अब तक समिति कार्यालय में कंप्यूटर कक्ष की स्थापना नहीं हो पाई है। सचिव ने यह कहकर भाजपा नेता को शांत किया कि विभागीय स्तर से अनुमति मिलते ही कंप्यूटर कक्ष की स्थापना करा दी जाएगी।