{"_id":"5d7d2a098ebc3e93bc19950b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly376174740","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस, शराब पीते तीन लोगों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस, शराब पीते तीन लोगों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ को मंडी समिति के पास से कार में डालने के बाद आरोपी जिला अस्पताल गेट पर ले गए और मारपीट की थी। इस घटना के बाद अब विधायक एक्शन में आ गए हैं। पुलिस ने जो काम अब तक नहीं किया, उसकी कमान विधायक ने संभाली है।
शनिवार देर शाम विधायक ने जिला अस्पताल गेट पर छापा मारा। यहां पर खोखों के बाहर लोग जाम छलका रहे थे। विधायक ने इसकी सूचना एसपी को फोन कर दी। इसके बाद कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद खोखों की आड़ में जाम छलका रहे तीन युवकों को धर दबोचा। विधायक इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालों पर सख्ती करने की बात कहकर चले गए। इधर, पुलिस तीनों युवकों को कोतवाली ले गई। खोखों लगाने वालों को भी पुलिस ने दोबारा ऐसा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उधर, माधोटांडा रोड पर गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास राणा कॉलोनी की महिलाएं-पुरुष सड़क पर आ गए। उनका कहना था कि नजदीक में ही शराब की दुकान है। ऐसे में लोग शराब खरीदने के बाद देर रात तक सड़कों पर खुलेआम जाम छलकाते हैं। महिलाओं और युवतियों का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेशपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। ठेला और दुकान लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। जिस स्थान की शिकायत की जा रही थी, वह कोतवाली क्षेत्र निकला। हालांकि सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि जिला अस्पताल गेट से पकड़े गए युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं। सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।