{"_id":"5d6c07588ebc3e93dd48d811","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3744603114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं को किसानों ने स्कूल में किया बंद, पुलिस ने छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं को किसानों ने स्कूल में किया बंद, पुलिस ने छुड़वाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/करेली। गांव चपरौआ कुईयां के लोगों ने फसलें तबाह कर रहे लावारिस पशुओं को घेरकर रविवार को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने पशुओं को स्कूल से निकलवा दिया।
गांव चपरौआ में काफी समय से 70 से ज्यादा लावारिस पशु विचरण कर रहे हैं। ये खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर रहे हैं। अक्सर ग्रामीणों पर भी हमला कर देते हैं। प्रशासन और पशुपालन विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को पशुओं को घेरकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर करेली पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीाणों से कहा कि लावारिस पशुओं से छुटकारा पाने का यह तरीका ठीक नहीं है। पशु विद्यालय परिसर में बद रहेंगे, तो भूखे मर जाएंगे और बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पाएगी। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने ताला तुड़वाकर पशुओं को बाहर निकलवा दिया। ब्यूरो