फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सफाई कर्मचारियों के दो संगठन आमने सामने

Sat, 31 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। सफाई कर्मचारियों के एक संगठन ने सेवानिवृत और ठेका सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर धरना दिया। जबकि दूसरे संगठन ने पालिकाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ धरने पर बैठा
सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सेवानिवृत और ठेका सफाई कर्मियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को रामकुमार की अध्यक्षता में दिए गए धरने में कहा कि सेवानिवृत और ठेका सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। न ही उन्हें नियमानुसार मानदेय दिया जा रहा है और न ही उन्हें सुरक्षा किट। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बैकलॉग नियुक्ति के सभी कर्मचारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजने, सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन संशोधन का समस्त भुगतान कराने, ठेका सफाई कर्मियों को समस्त मानदेय दिलवाने, ठेका सफाई कर्मियों की क्रमबद्ध सूची उपलब्ध कराने, सुरक्षा किट दिलवाने आदि की मांग की गई। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष रामबाबू, रिंकू बाल्मीकि, दीप कुमार, दिलीप कुमार संजय, सुशीला देवी, राजीव सिंह, सत्येंद्र, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
इधर सफाई मजदूर संघ ने कर्मचारी संगठनों द्वारा पालिका कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया और ईओ निशा मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कई कर्मचारी संगठन पालिका पर दबाव बनाकर अनैतिक कार्य कराने के उद्देश्य से अपने निजी स्वार्थ के कारण निरंतर मांगपत्रों के माध्यम से पालिका की छवि धूमिल करना चाहते हैं। जबकि पालिका में वर्तमान समय में कोई भी कर्मचारी यूनियन कर्मचारियों द्वारा नहीं चुनी गई है। ज्ञापन में नगर पालिका परिषद में नियमानुसार चुनाव कराकर जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन करा लिया जाए ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति पालिका/ कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव न बना सके। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मुकेश बाल्मीकि, दिनेश कुमार, मोहम्मद नाजिम, जगदीश चंद्र, ब्रजेश, महेंद्रपाल, मुन्नी बेगम, कमरजहां, वशीर, सत्यम, हेमराज, नरेश, श्यामा चरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संगठन के माध्यम से जो मांगें रखी गई हैं वे पूरी तरह से जायज हैं। कुछ लोग धरना प्रदर्शन को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं। बैकलॉग कर्मचारियों को मूलपदों में भेजने की मांग की गई है इसीलिए कुछ बैकलॉग कर्मचारी षड़यंत्र रच रहे हैं।

रामबाबू, जिलाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी संघ

कुछ कर्मचारी संगठनों द्वारा पालिका के सफाई कर्मियों पर हड़ताल आदि करने का दवाब बनाया जा रहा है। सभी पालिका के सफाई नायकों और कर्मचारियों ने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।
मनोज बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, सफाई मजदूर संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed