{"_id":"617aeb8cbecf7c75ec5b70c7","slug":"civcamenities-pilibhit-news-bly464462876","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को धमकाने, अभिलेख फाड़ने पर किसान पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को धमकाने, अभिलेख फाड़ने पर किसान पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। लेखपाल से गाली-गलौज कर लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी और अभिलेख फाड़ने पर किसान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे की है। लेखपाल विकास मौर्य ने बताया कि किराए के कमरे पर सरकारी काम निपटा रहा था। इस दौरान गांव पिपरिया करम निवासी सुखदेव सिंह ने कमरे में आकर लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाते हुए गाली-गलौज की। लेखपाल ने बताया कि सुखदेव सिंह आय प्रमाण पत्र में रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बना रहे थे। कमरे में रखे सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। इससे पहले भी सुखदेव जान से मारने की धमकी दे चुका है। घटना की जानकारी लेखपाल ने अपने साथियों को दी। लेखपालों के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।