फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   civcamenities

जल्द मिलेगा फुटपॉथ के दुकानदारों को बैठने का ठिकाना

Tue, 14 Jan 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत शहर की फुटपाथों पर दुकान चलाने वालों को पक्की जगह निर्धारित की जाएगी। डूडा विभाग की ओर से कानपुर की एक संस्था के द्वारा नगरपालिका में पंजीकरण किया जा रहा। इसमें काफी लोग पहुंच रहे हैं। अब तक 550 का पंजीकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय में पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत डूडा विभाग ने कानपुर के प्रोनो जीआईसी कंपनी के द्वारा पिछले दो दिन से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को भी पंजीकरण कराने के लिए काफी लोग पहुंचे। संस्था की ओर से आए साइड सर्वेयर प्रियांशु ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दुकानों का पंजीकरण कराने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस योजना से फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले लोगों के व्यापार को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद और उनके लिए एक पक्की जगह निर्धारित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ गरीब तबके के लोगों के जीवन यापन करने के लिए व्यापार देने की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के लिए दुकानदारों को आईडी कार्ड, एक फोटो के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की इस योजना के तहत फुटपाथ पर अपना व्यापार करने वाले लोगों को पक्का स्थान देने के साथ व्यापार को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। शहर में लगभग 550 का पंजीकरण किया जा चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दुकानदारों को लाभ दिया जाएगा। -अनामिका सक्सेना, परियोजना निदेशक, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed