फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   civcamenities

बिजली चोरी रोकने को शोर तो बहुत..प्रयास नाकाफी

Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
पीलीभीत। बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के नाम पर शासन-प्रशासन स्तर पर जितना शोर मचा, उतना काम नहीं किया गया। इसकी रोकथाम के लिए बंच कंडक्टर लाइन डालने को काम तो शुरू कराया गया, लेकिन 20 प्रतिशत के आसपास पहुंचते ही बजट के लाले पड़ गए। बकाया 80 प्रतिशत काम रुके हुए ढाई वर्ष से ज्यादा हो गया है। ऐसे में बिजली चोरी पर नकेल कसने को शुरू की गई मुहिम पस्त पड़ गई। हालात बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जर्जर तार टूटने से होने वाले हादसे और बिजली चोरी रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डालने की योजना लाई गई थी। बंच कंडक्टर लाइन के बॉक्स से ही उपभोक्ता को पोल से कनेक्शन दिया जाना था। माना गया कि ऐसा होने के बाद कटिया डालकर होने वाली बिजली चोरी रोकी जा सकेगी। यह भी माना गया कि जब तार टूटेंगे नहीं तो बेहतर आपूर्ति दी जा सकेगी। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से आरपीडीएस योजना (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत वर्ष 2015 में काम शुरू कराया गया। इसकी जिम्मेदारी आरके इंडस्ट्रीज फर्म को दी गई थी। शहर की बात करें तो इस योजना के तहत 28 किमी के इलाके में बंच कंउक्टर लाइन डाली जानी थी। छतरी चौराहा, अशोक कॉलोनी, सुनगढ़ी आवास विकास समेत चंद इलाकों में पांच से छह किमी के दायरे में ही काम हो सका और मध्य 2017 में बजट समाप्त हो गया। शहर के 80 प्रतिशत इलाकों में यह काम नहीं हो पाया। ढाई साल बाद भी भी यह काम बाकी है। इसकी शुरुआत भी नहीं हो पा रही। ऐेसे में मुहिम शहर के लिए कोई फायदा नहीं दे सकी।
विज्ञापन

जहां जरूरत वहां पर अब भी काम नहीं
बंच कंडक्टर लाइन बिछाने पर वैसे तो शहर में न के बराबर काम हुआ, लेकिन अगर किए गए 20 प्रतिशत काम पर ही बात करें तो ये गले नहीं उतरता। इससे जुड़े कुछ लोगों ने भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि बंच कंडक्टर लाइन घनी आबादी वाले ऐसे इलाकों में होनी चाहिए थी, जहां घरों के नजदीक से तार गुजर रहे हैं, या फिर पोल नजदीक है। ताकि कोई आसानी से कटिया डालकर बिजली चोरी न कर सके। आसफजान, साहूकारा, लाल रोड, बाजार, नई बस्ती, डोरीलाल, आवास विकास, खुदागंज समेत कई इलाके घनी आबादी वाले हैं। लेकिन शहर में हुआ अधिकांश काम टनकपुर हाईवे और शहर के बाहरी हिस्सों में किया गया है। काम की गति भी काफी धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर तार भी नहीं बदलवा पाए
शहर वासियों के सामने जर्जर तार की समस्या अघोषित कटौती का सबब बनी रहती है। गर्मी में हालात बदतर होने में देर नहीं लगती। इसके अलावा हल्की हवा चलने और बारिश में बिजली ठप होना आम बात है। शहर में 20 किमी के जर्जर तार चिह्नित किए जा चुके हैं। मगर इनका सुधार कराने के लिए भी बजट या फिर कोई योजना नहीं है। सालों से जर्जर तार में होने वाले फाल्ट से घंटों बिजली गुल रहती है।
शहर में 21 प्रतिशत है लाइनलॉस
पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार शहर में लाइन लॉस 21 प्रतिशत है। अगर बंच कंडक्टर लाइन पड़ जाए तो इसमें काफी सुधार हो सकेगा। ग्रामीण इलाकों में लाइन लॉस 40 प्रतिशत है। हालांकि पूरनपुर, मझोला, बीसलपुर, कलीनगर आदि कई इलाकों में जहां बंच कंडक्टर लाइन डाली जा चुकी हैं वहां लाइनलॉस में कमी भी आई है।
नाम का हुआ काम, बरती गई लापरवाही
बंच कंडक्टर लाइन बिछाने के नाम पर पावर कॉरपोरेशन का रवैया लापरवाह रहा है। प्रशासन इसको पूरी तरह से नजरअंदाज करता रहा। यही वजह रही कि इसको अब तक बेहतर रुप नहीं दिया जा सका। बिजली चोरी के मामले भी नहीं रोके जा सके। जरूरत जहां थी वहां कोई काम नहीं हुआ। - संजीव अग्रवाल, वर्तन व्यापारी
बंच कंडक्टर लाइन के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। हाईवे के अलावा शहर के जिन इलाकों में ये लाइन डाली गईं, वहां पर सही तरीके से कनेक्शन नहीं किए गए। ये मुहिम सिर्फ दिखावा साबित हुई। रही बात बिजली सप्लाई 24 घंटे देने की, उसकी हकीकत सबके सामने है। - आफरोज जिलानी, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल
शहर की मुख्य सड़कों से लेकर आम गली मोहल्लों में बिजली के तारों की हकीकत देखी जा सकती है। ये अधिकारियों की लापरवाही है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को आए दिन बिजली व्टौती के रुप में झेलना पड़ता है। - हर्ष अग्रवाल, युवा

बंच कंडक्टर लाइन का काम शहर में होना है। इसके लिए हमारे स्तर से टीम लगाकर इलाकों का चिह्नीकरण भी कराया जा रहा है। इसको शुरु कराने के लिए कई बार फर्म ठेकेदारों से बात की गई। इसमें अभी कुछ ज्यादा प्रोग्रेस नहीं हो सकी है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - असीम कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed