फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City club United The club lost

सिटी क्लब ने यूनाईटेड क्लब को दी शिकस्त

Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शुरू हुई जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को चार मैच हुए। खिलाड़ियों ने आतंकवाद के विरोध में काली पट्टी बांधकर मैच खेले।

विज्ञापन

आतंकवाद के विरोध में मंगलवार से शहर के गांधी स्टेडियम में शुरू हुई फुुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी एसएसबी केपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व खिलाड़ियों ने आतंकवाद के विरोध स्वरूप कालीपट्टी बांधकर मार्च पास्ट भी किया। उद्घाटन मैच यूनाइटेड क्लब व सिटी क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें सिटी क्लब ने यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता के पहले मैच में बेनहर पब्लिक स्कूल की टीम ने लिटिल एंजिल्स टीम को 2-0 से, दूसरे मैच में यूथ क्लब मझोला ने अकाल एकेडमी पूरनपुर को 2-1, तीसरे मैच में गांधी स्टेडियम ट्रेनीज ने लायंस स्कूल टीम को 4-1 व चौथे मैच में नेताजी सुभाष लैब न्यूरिया ने यंगस्टार क्लब को 3-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक टीम में प्रमोद पंत, पुनीत भारद्वाज, विनीत मौर्य, अजय सोनकर शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार, विनोद मैसी, सुरेश कौशल, अरुण भारद्वाज, प्रशिक्षक अमर सिंह, रेहान, आयोजन समिति सचिव सुशांत राज, प्रदीप भट्टाचार्य, दिलीप थापर, त्रिलोक चंद्रा, दीपक प्रजापति, जुनैद अंसारी, चिराग अग्रवाल, दीप सिंह, जयप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष अरविंद देवल ने बताया कि सेमीफाइनल मैच 25 नवंबर को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed