फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

किसान का मोबाइल लूटने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा भागा

Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को किसान ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को बुधवार सुबह जेल भेज दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के सैजना गांव निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर एलएच चीनी मिल आए थे। उनके साथ गांव के ही माखनलाल भी थे। रात को दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर जा रहे थे। बनकटी रोड पर रेलवे लाइन के नजदीक पहुंचते ही वह ट्रैक्टर रोककर पीछे से आ रहे गांव के अन्य किसानों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। पीड़ित श्यामलाल ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक समेत गिर गए। एक आरोपी खटीमा उत्तराखंड के गांव पवनदीप सिंह गिल को मौके से पकड़ लिया। दूसरा साथी सहपुरा न्यूरिया निवासी हरपाल सिंह बाइक छोड़कर भाग गया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूट के आरोपी पवनदीप को जेल भेज दिया है। दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed