फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children adorned in Teej festival captivated their mind

तीज महोत्सवः मेहंदी प्रतियोगिता में अनुराधा, अवनी और नैतिक रहीं विजेता

Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children adorned in Teej festival captivated their mind
स्प्रिंगडेल कॉलेज में प्रतियोगिता में मेंहदी दिखाती छात्राएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में फूल-पत्तों से सजा झूला डाला गया। भगवान शिव, पार्वती, गणेश, राधा-कृष्ण आदि के स्वरूप में बच्चे मनमोहक लग रहे थे। झूलों का आनंद लेने के साथ सावन के गीत भी गुनगुनाए।
विज्ञापन

कक्षा दो से चार तक के बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। गौरी, तृषा, लवलीन, याशिका, माही समेत आदि ने प्रतिभाग किया। इसमें अनुराधा प्रथम, अवनी गर्ग द्वितीय और नैतिक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में राशि तनेजा व हुमा जैदी रही। क्राफ्ट एक्टिीविटी में नन्हे-मुन्नों ने रंग-बिरंगे हैंड फैन बनाए। प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने सावन और तीज के त्योहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी। आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed