फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   child death

मासूम पर मौत बनकर गिरी दीवार

Thu, 04 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 04 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
child death
थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी रामपाल का पांच वर्षीय पुत्र अरुण कुमार मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने अपने ताऊ के घर गया था। शाम करीब चार बजे वह घर आ रहा था इस दौरान रास्ते में झम्मन लाल के घर की जर्जर दीवार अचानक सड़क की ओर बच्चों पर गिर गई। इसमें बाकी बच्चे तो आगे निकल गए लेकिन छोटा होने के कारण अरुण नहीं भाग पाया और मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज और बच्चों का शोर शराबा सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और मलबेे से अरुण को निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अरुण की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने पर घर वालों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था अरुण
रामपाल के तीन बच्चों क्रमश: सूरज, चांदनी और अरुण में अरुण सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से सभी गमजदा हैं। मां रामबेटी व भाई बहन का रो-रो बुरा हाल है।

दीवार गिरने से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी जिसपर पुलिस भेजी गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस मामले कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- राजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed