फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case filed against the office bearer of Muslim Personal Law Board in Pilibhit

UP News: अतीक-अशरफ की हत्या में बताया था मुख्यमंत्री का हाथ, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारी पर मुकदमा

Thu, 04 May 2023 03:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2023 03:05 PM IST
सार

 मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारी ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमें अतीक और अशरफ की हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री का हाथ बताया गया था। इस मामले में लखनऊ के बाद अब पूरनपुर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Case filed against the office bearer of Muslim Personal Law Board in Pilibhit
अतीक और अशरफ को कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर रोष व्यक्त कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना एक मुस्लिम संगठन के पदाधिकारी को महंगा पड़ गया। वीडियो में अतीक, अशरफ की हत्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ बताया गया था। लखनऊ के साइबर थाने के बाद अब पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली में भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि पूरनपुर निवासी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी की ओर से 18 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला गया। इसमें अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी ने अपराधियों से इन दोनों की हत्या कराई है।

विज्ञापन

युवक ने पुलिस को ट्वीट किया था वीडियो 

हाफिज नूर अहमद के इस वीडियो को रोहित त्रिपाठी नामक किसी शख्स ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। लखनऊ में तैनात उप निरीक्षक रवि वर्मा ने लखनऊ के साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि लखनऊ के साइबर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट की जानकारी वहां की पुलिस ने उन्हें दी।

कोतवाली में दर्ज हुए एक और रिपोर्ट 

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में कोतवाली में भी हाफिज नूर अहमद अजहरी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें हाफिज पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को खतरा पैदा करने का आरोप है। हाफिज नूर अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था। मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। यहां बता दें कि लखनऊ में दर्ज की गई एफआईआर के विवरण में हाफिज नूर का नाम खोला गया है, भले ही एफआईआर अज्ञात के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed