फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Minister's public meeting may be held in Drummond College grounds

ड्रमंड कॉलेज के मैदान में हो सकती है मुख्यमंत्री की जनसभा

Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's public meeting may be held in Drummond College grounds
मु्ख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम ने अफसरों के साथ ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और रामा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को जायजा लिया। अगर सीएम आए तो ज्यादा संभावना है कि जनसभा ड्रमंड कॉलेज परिसर में ही होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीस दिसंबर को जिले में आ सकते हैं। पीलीभीत शहर में जनसभा की संभावना बन रही है। ऐसे में प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को डीएम, प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों की टीम रामा कॉलेज पहुंची। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि रामा कॉलेज का मैदान छोटा है। अगर मुख्यमंत्री का दौरा होता है तो ड्रमंड कॉलेज ज्यादा सही रहेगा। फिलहाल इसी ग्राउंड पर तैयारियां रहेंगी। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा का 100 स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 दिसंबर को भाजपा की जिस जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वही जन विश्वास यात्रा 29 दिसंबर को पीलीभीत जिले में प्रवेश करेगी। पहली सभा उसी दिन शाम को पूरनपुर में होगी। जिले में 100 से अधिक स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी है। यात्रा 30 दिसंबर को पीलीभीत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने रामा कॉलेज के मैदान में सभा कराने की तैयारी की है लेकिन अभी न स्थान तय हुआ है। न ही सीएम के दौरे की अधिकृत जानकारी आई है। ड्रमंड कॉलेज मैदान या राम कालेज मैदान में सभा होने की उम्मीद है। अलबत्ता जन विश्वास यात्रा की सभा भीड़ के लिहाज से सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन जुट गया है। सौ से अधिक स्थानों पर स्वागत कराने की तैयारी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम का कार्यक्रम अभी आया नहीं है लेकिन तैयारी उसके हिसाब से ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed