{"_id":"650c8cbee1f65f81c8072ec9","slug":"chief-minister-may-come-during-wildlife-week-preparations-intensified-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4592-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन्य जीव सप्ताह में आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन्य जीव सप्ताह में आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियां तेज
Fri, 22 Sep 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अक्तूबर के पहले सप्ताह में संभावित दौरे को लेकर जिले में अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन विभाग सहित अन्य विभाग के आला अफसर कार्य योजनाएं तैयार करने में जुट गए हैं। विकास भवन में भी सरकारी योजनाओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दो अक्तूबर से शुरू हो रहे वन्य जीव सप्ताह में मुख्यमंत्री आएंगे।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर लगातार सोशल मीडिया में मैसेज तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है वन्य जीव सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री का पीलीभीत और लखीमपुर में संभावित दौरा लग सकता है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर वन अधिकारियों ने अपनी दौड़ भाग शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिले में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार भवनों को पूरा कराए जाने के लिए अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। ताकि मुख्यमंत्री के हाथाें लोकार्पण कराया जा सके। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के दौरे की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनका कार्यक्रम आया है।