{"_id":"5f1c783a8ebc3e9fbd7f709f","slug":"chc-sealed-pilibhit-news-bly414027873","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बीसलपुर सीएचसी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बीसलपुर सीएचसी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सीएचसी को सील कर दिया गया। इससे रोजाना इलाज कराने आने वाले मरीजों को दिक्कत हुई। काफी मरीज और तीमारदार बिना इलाज कराए ही मायूस होकर लौट गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि सीएचसी के ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी की पांच दिन पूर्व अन्य कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को देर शाम आई। इसमें कार्यक्रम अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसलिए उन्हें उनके पीलीभीत स्थित आवास पर 14 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह सीएचसी को सील कर दिया गया। बाहर से आए प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो पाई। सभी प्रवासियों को जिला अस्पताल जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराने का सुझाव दिया गया। सीएचसी आने वाले दोनों रास्तों पर बल्लियां लगा दी गईं, जिससे अस्पताल से ईदगाह चौराहे तक का रास्ता बंद हो गया। संवाद