{"_id":"58a30fd64f1c1b0944d84641","slug":"chaotic-panic-among-the-parties-embarked-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":" अफरा तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफरा तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अफरा तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी काफी अफरा तफरी के बीच हुई। सुबह 10 बजे पोलिंग पार्टियां ड्यूटी स्लिप और सामग्री लेने काउंटरों पर पहुंच गई लेकिन 12 बजे तक एक भी पार्टी रवाना नहीं हो सकी। किसी को सामग्री नहीं मिल रही थी तो किसी को अपनी टीम के साथी। सब कुछ मिल गया तो वाहन की तलाश में पसीने छूट रहे थे। शाम तीन बजे तक सभी पार्टियां रवाना हो सकी। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी हर कोई अपने हिसाब से काम करने में व्यस्त था। 1427 बूथों के लिए 6295 मतदानकर्मी तथा 88 माइक्रो आब्जर्वर लगाए हैं। इसके अलावा 99 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक ईवीएम का मास्टर ट्रेनर लगा है। चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए यह सभी अधिकारी कर्मचारी मंगलवार सुबह मंडी में पहुंच गए। एक साथ हजारों की संख्या में पहुंचे मतदान कर्मियों को ड्यूटी स्लिप, चुनाव सामग्री और ईवीएम प्राप्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे तैसे ड्यूटी स्लिप, ईवीएम और चुनाव सामग्री तो हासिल हो गई लेकिन वाहनों को ढूंढने के मशक्कत करनी पड़ी। डीएम मासूम अली सरवर, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अजयकांत सैनी ने मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन