{"_id":"6a07864022dfcad9bf04e017","slug":"chaos-jostling-and-commotion-at-the-testing-camp-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159551-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परीक्षण शिविर में अव्यवस्थाएं, धक्का-मुक्की और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परीक्षण शिविर में अव्यवस्थाएं, धक्का-मुक्की और हंगामा
विज्ञापन
राजरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरौरा ब्लॉक में आयोजित शिविर में भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला-पुरुष हुए बेहाल
पीलीभीत। जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के टनकपुर रोड स्थित विकास खंड परिसर मरौरी में आयोजित शिविर में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए उनका परीक्षण कराने को आयोजित किए शिविर में कोई इंतजाम नहीं थे। भीषण गर्मी में बुजुर्ग-महिला पुरुष दिनभर बेहाल रहे। उनको बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मंगाई गईं। एक हाल में अपना पंजीकरण कराने की होड़ में इतनी भीड़ पहुंच गई कि धक्का-मुक्की हुई। मंच पर बैठे अधिकारियों के अनसुना करने पर महिलाओं ने हंगामा किया। हाल में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी।
निशुल्क परीक्षण शिविर के लिए प्रचार-प्रसार भी खूब हुआ। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन शिविर में परीक्षण कराने पहुंचे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंच गई। बड़ी संख्या में दूरदराज से लोग ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से पहुंचे। दोपहर एक बजे तक भीषण गर्मी में हाल के अंदर रुकना मुश्किल था, लेकिन बुजुर्ग और दिव्यांगजन अपना पंजीकरण कराने के लिए धक्का खाते हुए हाॅल में रुकने को मजबूर दिखे। बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं विकास खंड कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठ गईं। हाल के अंदर जाने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर तक नहीं मंगाई गई। हाथ में पर्चा थामे महिलाएं और दिव्यांग भटकते नजर आए।
--
भौरियाई मझरा गांव से पहुंचे बुजुर्ग ने सुनाई अपनी पीड़ा
न्यूरिया क्षेत्र के गांव भौरियाई मझरा निवासी 75 वर्षीय ख्योराज अपने बेटे के साथ पहुंचे हुए थे। कई माह से उनके हाथ काम नहीं कर रहे। उनके दोनों हाथ किसी चीज को नहीं पकड़ पाते हैं। परेशान ख्योराज शिविर में इस उम्मीद से पहुंचे कि उन्हें यहां कोई सुनेगा, लेकिन हाॅल में इतनी भीड़ थी कि धक्का-मुक्की में चोट खाने के डर से वह बाहर आ गए। हाथ में पर्चा थामे ख्योराज ने बताया कि शिविर लगाया तो लोगों की दिक्कत भी सुननी चाहिए। बहरहाल, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सैकड़ों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
--
लोगों को पता नहीं पहुंचे क्यों, लौटे निराश
60 साल से ऊपर के वरिष्ठजनों के लिए लगाए परीक्षण शिविर की ग्रामीण स्तर पर प्रधान व सचिव ने ठीक से जानकारी नहीं दी। यही कारण रहा कि मरौरी ब्लॉक में आयोजित शिविर में लोग परेशान रहे। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे। उन्हें यह मालूम नहीं था कि यहां परीक्षण शिविर है। तमाम लोगों को लगा कि यहां किसी योजना में रुपये मिलेंगे।
--
क्या कहते हैं वरिष्ठजन
फोटो-19
- हमें गांव के प्रधान ने आज ब्लॉक जाने को कहा था, क्यों बुलाया गया जानकारी नहीं है। अब देखते हैं क्या मिलता है। - राजरानी
-- -
फोटो-20
- कान में समस्या थी, तो दिखवाने आ गए। जांच तो अभी हुई नहीं। मशीन कब मिलेगी। कोई बता नहीं रहा। - ओमवती
--
फोटो-21
- कतार में तो खड़े हैं लेकिन यहां कुछ बंटने वाला है। स्वास्थ्य हमारा एकदम सही है। कोई दिक्कत नहीं है। - रामदास
--
फोटो-22
- भीड़ के चलते फॉर्म लिए दो घंटे हो गए, लेकिन न ही जांच हुई न ही जमा हुआ है। कोई व्यवस्था भी नहीं है। - कोमल प्रसाद
-- -- -- -- -- -
वर्जन
दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के परीक्षण शिविर में पानी, कुर्सी की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन मौके पर क्यों नहीं यह व्यवस्था रहीं। इसकी जानकारी कराएंगे।
-लियाकत अली, बीडीओ, मरौरी ब्लॉक
-- -
वर्जन
वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। व्यवस्थाएं खंड स्तर से कराई गई थी, दिक्कतें रहीं तो जानकारी की जाएगी।
- सुरेश पाल मौर्य, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी