फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chants of Jai Shri Ram echoed in the saffron city.

Pilibhit News: भगवामय हुआ शहर में गूंज रहे जय श्रीराम के जयकारे

Sun, 21 Jan 2024 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chants of Jai Shri Ram echoed in the saffron city.
पीलीभीत। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। चहुंओर जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं। इधर, नगर पालिका की ओर से निकाली जा रही शोभायात्रा दूसरे शनिवार को भी शहर में निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा होने में अब महज एक दिन ही शेष बचा है। ऐसे में पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया है। हर घर और दुकानों पर श्री राम की ध्वजाएं लहराने लगी हैं। मंदिरों पर भी भव्य सजावट की गई है। यहां पर धार्मिक आयोजन शुरु हो गए हैं। आयोजनों के साथ ही दूसरे दिन भी नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल की तरफ से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में गायक कलाकार राम भजनों को गाकर वातावरण भक्तिमय बना रहे थे। टनकपुर रोड नेहरू पार्क पर विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिल सक्सेना, नगर अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, जगदीश सक्सेना ,स्वतंत्र देवल, हरेश डुलवानी, डॉ. वीके श्रीवास्तव, राजेश गंगवार, रवि देव शर्मा आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सभासद वतन दीप मिश्रा द्वारा मिठाई वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराधा मनमोहन सेवा ट्रस्ट की ओर से मोहल्ला तुलाराम से संगीतमय प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी होली चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर होते हुए बजरिया, गैस चौराहा, चावला होते हुए फिर तुलाराम पर विश्राम हुई। इसमें जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, अभिषेक सिंह गोल्डी, सतीश जायसवाल, कमल सिंह आढ़ती, निर्देश जैसवार, साकेत सक्सेना सभासद, जगदीश सक्सेना आदि मौजूद रहे। यशवंतरी देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। यहां पर रोजाना भजन-कीर्तन भी किए जा रहे हैं।


मंदिरों में बढ़ रही भीड़, लग रहे जयकारे
पीलीभीत। सभी राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। भजन मंडलियां मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन कर रही हैं। रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, प्रवचन, अनवरत रामचरित मानस व सुंदरकांड के पाठ भी आयोजित किए जा रहे हैं। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजनों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर तहसील सदर में तहसीलदार सदर और ब्लॉकों में बीडीओ नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed