Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Change of platform of Triveni Express train causes chaos

Pilibhit News: त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने से मची अफरातफरी

Mon, 22 Dec 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Change of platform of Triveni Express train causes chaos
पीलीभीत। त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक बदले जाने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे बिना सूचना ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म बदल दिया गया। इससे भगदड़ मच गई। टनकपुर से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचती है। टिकट लेने के बाद यात्री इस ट्रेन के इंतजार में इसी प्लेटफाॅर्म पर इंतजार कर रहे थे। यह ट्रेन इस स्टेशन पर महज पांच मिनट रुकने के बाद अपने गंतव्य को रवाना होती है।
विज्ञापन

रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर एक की वजह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बिना किसी सूचना के पहुंच गई। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसके अलावा कई यात्रियोंं की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और दिव्यांगाें को हुई।
यात्रियों ने बमुश्किल अपनी ट्रेन को पकड़ा। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन का प्लेटफाॅर्म बदले जाने के सूचना पहले ही एलाउंस कर दी गई। यात्री अपनी मर्जी से ही प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खड़े होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की लापरवाही से घट सकती थी बड़ी घटना : त्रिवेणी एक्सप्रेस रोजाना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचती है। इसको लेकर यहां से जाने वाले यात्री इसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते हैं। इसके बाद भी रविवार को प्लेटफार्म बदले जाने की जानकारी न होने से बड़ी घटना घट सकती थी। इसके बाद भी अफसर अनजान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed